पूर्णिया, अक्टूबर 9 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के बनभाग चुनापुर पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय आदमपुर में चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी किया गया पंखा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि विद्यालय में चोरी की घटनाओं को लेकर थाना कांड संख्या 277/26 के तहत पुलिस जांच कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को सफलता मिली। कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई निरंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बनभाग चुनापुर पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी मो. सनाबुल का पुत्र आशु रजा और एक नाबालिग शामिल है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: विद्यालय में...