पूर्णिया, अगस्त 10 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। मिथिला एवं अंग क्षेत्र का प्रसिद्ध लोकपर्व मधुश्रावणी इन दिनों जलालगढ़ में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नवविवाहित महिलाएं विवाह के बाद पहले सावन में इस पर्व को विधि-विधान से मनाकर पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य की कामना कर रही हैं। जलालगढ़ के वार्ड नंबर 11 में नेहा कुमारी और रोशन कुमारी द्वारा मधुश्रावाणी की पूजा की जा रही है। पंचायत के कई अन्य घरों में भी नवविवाहिताएं इस पारंपरिक पर्व का आयोजन कर रही हैं। मधुश्रावणी पर्व सावन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि से शुरू होकर शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि तक चलता है। इस दौरान नवविवाहिताएं भगवान शिव, माता गौरी और नाग देवताओं की पूजा-अर्चना करती हैं। पर्व के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए महिलाएं व्रत रखत...