Purnia News: मधुमेह जांच शिविर आयोजित
पूर्णिया, सितम्बर 29 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया के सचिव नैना प्रसाद ने कहा कि लायंस क्लब की ओर से लगातार सामाजिक सेवा के रूप में अलग अलग कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बीते रविवार को लायंस सेवा सदन परिसर में मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया था। इस जांच शिविर में बड़ी संख्या में लाभुकों को जांच सुविधा का नि:शुल्क लाभ मिला। आयोजित शिविर में मधुमेह से संबंधित ईसीजी समेत आधे दर्जन से अधिक जांच की गई। शिविर के दौरान क्लब के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर सहयोग प्रदान किया। इसके लिए सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.