Purnia News: मधुबनी बड़ी ठाकुरबाड़ी में झूलन महोत्सव शुरू
पूर्णिया, अगस्त 26 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मधुबनी के बड़ी ठाकुरबाड़ी मंदिर में पांच दिवसीय झूलनोत्सव शुरु हो गया है। झुलनोत्सव रक्षाबंधन तक चलेगा। झूलनोत्सव को लेकर मंदिर को भव्य रूप में सजाया गया है। मंदिर को पूरी तरह से रंग बिरंगी लाईटों से सजा दिया गया है। मार्गों को भी श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सजाया गया है। महोत्सव के पहले दिन 24 घंटे रामायण पाठ किया गया। अब 27 एवं 28 को अष्टयाम संकीर्तन होगा। जानकार बताते हैं कि यहां 100 साल से भी अधिक समय से झूलन उत्सव मनाया जा रहा। मंदिर प्रशासन के साथ साथ समाज सेवक अधिवक्ता कुमार दीपक वर्मा ने सभी को इस धार्मिक कार्य में सम्मिलित होने का आग्रह किया है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मुख्य रूप से केतन वर्मा, आशीष वर्मा, निशांत वर्मा, प्रवीण सिन्हा, मुन्ना, अध्यक्ष ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.