पूर्णिया, अगस्त 2 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शुक्रवार शाम को मधुबनी थाना क्षेत्र के शिवधाम मुहल्ले में हुए गोलीकांड को लेकर दोनों ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों ओर से कुल दस व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। एक ओर से शिवधाम निवासी अधिवक्ता जयकृष्ण सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है, जबकि दूसरी ओर से जयकृष्ण सिंह की ओर से दर्ज एफआईआर में बनाए गए एक आरोपी मुकेश श्रीवास्तव की पत्नी आरती देवी ने दो लोगों के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जयकृष्ण सिंह की ओर से दर्ज एफआईआर में मधुबनी थाना के सुखनगर निवासी ध्रुव सिंह एवं उनके दो पुत्रों हर्ष उर्फ बौआ सिंह तथा कनिष्क सिंह उर्फ छोटू सिंह, ओली टोला बरमसिया निवासी मुकेश श्रीवास्तव एवं उनके पुत्र सुशांत श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव एवं उनके पुत्र आयुष श्रीवास्तव तथा सरस्वत...