Purnia News: मद्य निषेध दिवस पर निकली प्रभात फेरी :
पूर्णिया, नवम्बर 28 -- Purnia News: पूर्णिया। मद्यनिषेध दिवस पर गुरुवार को जेएलएनएस हाई स्कूल गुलाबबाग पूर्णिया में शिक्षा विभाग एवं मद्यनिषेध विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों तथा नशामुक्त समाज की परिकल्पना को चित्रों के जरिए प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई। प्रभात फेरी के माध्यम से आमजन को मद्यपान से दूर रहने, इसके सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.