पूर्णिया, जुलाई 22 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। मतदाता सूची में व्यापक अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने सरसी पैक्स का चुनाव स्थगित कर दिया है। 29 जुलाई को प्रस्तावित चुनाव को अगली सूचना तक रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के सचिव कैयूम अंसारी द्वारा जारी पत्रांक-1754 के माध्यम से चुनाव स्थगित करने का आदेश जारी किया गया। आदेश में कहा गया है कि सरसी निवासी राजेश कुमार सिंह द्वारा निर्वाचन प्राधिकार को एक आपत्ति पत्र भेजा गया था, जिसमें मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी। परिवाद पत्र में आरोप लगाया गया है कि सरसी पैक्स की मतदाता सूची में कई गंभीर त्रुटियां हैं। शिकायतकर्ता ने 71 मतदाताओं की एक सूची भी संलग्न की है, जि...