पूर्णिया, सितम्बर 6 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता।मालोपाड़ा पंचायत अन्तर्गत जगदल गांव स्थित श्री राधाकृष्ण मन्दिर परिसर में हर साल की तरह इस वर्ष में हर्षोल्लास के साथ कृष्णाष्टमी का त्यौहार मनाते हुए मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंदिर पूजा समिति द्वारा आयोजित इस मटकी फोड़ प्रतियोगिता में क्षेत्र की जहाँ प्रमुख चार टोलियों ने भाग लिया। वहीं प्रतियोगिता को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा समिति सह स्थानीय समाजसेवी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस बार मटकी की ऊँचाई लगभग 21 फीट थी, जबकि एक टोली में सदस्यों की सीमा 21 थी। सकमा टीम ने मटकी को फोड़कर विजेता बनी। यह भी पढ़ें- Simdega News: मंदिर परिसर में मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन मौके पर मौजूद प्रखंड प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू सहित स्थानीय आयोजन समिति द्वारा विजे...