पूर्णिया, सितम्बर 5 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। माउंट कार्मेल इंग्लिश स्कूल परोरा पूर्णिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के स्वरूप में आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने मेरे बांके बिहारी लाल, राधा कैसे न जले, वो कृष्ण है तथा प्रेम की लीला जैसे मनमोहक गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय एवं आनंदमय वातावरण से सराबोर हो गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मटका फोड़ कार्यक्रम रहा। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ 'जय जय गोविंदा' की धुन पर मटका फोड़ कार्यक्रम में भाग लिया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: धूमधाम के साथ मनाया गया श्री कृष्ण ...