पूर्णिया, जुलाई 25 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के एनएच-107 पूर्णिया-सहरसा मुख्य मार्ग पर बनभाग चौक के समीप शुक्रवार सुबह मक्का लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि उस पर लदे मक्का के बोरे सड़क और आसपास बिखर गए। हालांकि चालक और खलासी सुरक्षित बच निकले तथा कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीआर-11 एई-5923 नंबर का ट्रक गुलाबबाग से मक्का लोड कर बनमनखी की ओर जा रहा था। बनभाग स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे जर्जर सड़क पर वाहन का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही केनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की निगरानी में दूसरे ट्रक की व्यवस्था कर मक्का के बोरों को सुरक्षित दूसरे ...