पूर्णिया, अक्टूबर 15 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। टीकापट्टी थाना क्षेत्र के तीनटंगा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 360.48 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार, टीकापट्टी पुलिस को सूचना मिली थी कि तीनटंगा गांव में एक घर के पीछे मक्का के डंठल में छिपाकर विदेशी शराब रखी गई है। सूचना मिलते ही धमदाहा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की और विभिन्न ब्रांड की कुल 360.48 लीटर विदेशी शराब बरामद की। मौके से एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया। टीकापट्टी थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि बरामद शराब की कुल मात्रा 360.48 लीटर है। गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज...