पूर्णिया, अक्टूबर 16 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शुक्रवार को वार्ड संख्या 25 स्थित रामजानकी गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर महापौर, नगर आयुक्त, वार्ड पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी एवं स्वच्छता कर्मियों ने झाड़ू लगाकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। नुक्कड़ नाटक एवं रंगोली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान महापौर विभा कुमारी ने स्वच्छता कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से कचरा इधर-उधर न फेंकने एवं निर्धारित स्थान पर ही कचरे का निष्पादन करें और स्वच्छता अभियान को जनभाग...