पूर्णिया, नवम्बर 3 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य केवल भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त करना नहीं होना चाहिए। मोक्ष की प्राप्ति के लिए ईश्वर भक्ति के साथ आत्मचिंतन भी जरूरी है। इसके लिए सत्संग का सहारा लेना चाहिए। सत्संग हमें ईश्वर प्राप्ति का मार्ग दिखाता है और भक्ति में लीन होने से मनुष्य के दुर्गुण स्वतः दूर होने लगते हैं। उक्त बातें आचार्य स्वामी वेदानंद जी महाराज ने मंगलवार को गोरेलाल मेहता महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित जिला भारती संतमत सत्संग के 67वें वार्षिक अधिवेशन में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि सत्संग मनुष्य को ईश्वर भक्ति, सद्कर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस दौरान स्वामी वेदानंद जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भक्ति, सदाचार, मानवता और आत्मज्ञान का ...