पूर्णिया, अगस्त 15 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। भूमिहीन परिवारों को बसने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को बायसी अनुमंडल मुख्यालय स्थित एसडीएम कार्यालय में एसडीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में अनुमंडल के चारों प्रखंडों के अंचल अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक हुई। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अभियान बसेरा के तहत बायसी, डगरूआ, अमौर एवं बैसा अंचल के भूमिहीन परिवारों को बसने के लिए जमीन का पर्चा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने चारों अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन भूमिहीन परिवारों को 15 अगस्त को जमीन का पर्चा दिया जाना है, उन्हें इसकी सूचना समय पर उपलब्ध कराएं और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पर्चा...