Purnia News: भाषण प्रतियोगिता में अव्वल छात्र सम्मानित
पूर्णिया, अक्टूबर 3 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सहयोग प्रांगण में पूज्य बापू महात्मा गांधी एवं यशस्वी सादगी के मूर्ति भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की याद में उनके तेल चित्र पर संस्थान अध्यक्ष डॉ अजीत प्रसाद सिंह ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर राष्ट्र प्रेम की भावना को बढ़ाने के लिए महान विभूतियों की जीवनी पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजा कुमार ,द्वितीय स्थान दीपाली पांडे, तृतीय स्थान मनोज ऋषि ने प्राप्त किया, जिन्हें संस्थान अध्यक्ष ने लेखन सामग्री देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सहयोग के वरिष्ठ सदस्य डॉ के के चौधरी, राजा कुमार सिंह, मणिगिरी गोस्वामी, राजेश गोस्वामी ,प्रीतम आस्था, सतीश संजीवनी ने अपने विचार प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- Siw...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.