Purnia News: भवानीपुर से गायब नाबालिग छात्रा हावड़ा से बरामद, युवक गिरफ्तार
पूर्णिया, अक्टूबर 15 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर से गायब हुई एक नाबालिग छात्रा को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा से बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने छात्रा को अपने साथ ले जाने के आरोप में 19 वर्षीय युवक मो. मिस्टर को भी गिरफ्तार किया है। दोनों को हावड़ा जीआरपी पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद भवानीपुर पुलिस की टीम हावड़ा पहुंची और दोनों को अपने साथ लेकर भवानीपुर लौटी। भवानीपुर थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक मोनी कुमारी ने बताया कि पिछले दिनों एक नाबालिग स्कूली छात्रा अचानक लापता हो गई थी। इस संबंध में छात्रा की मां ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर पुलिस से उसे खोजने की गुहार लगाई थी। मामले की जांच के दौरान जानकारी मिली कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा में जीआरपी पुलिस ने छात्रा और उसे अपने साथ ले जाने वाले युवक को पकड़ लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.