Purnia News: भवन विहीन छह विद्यालय के लिए विभाग को लिखा पत्र
पूर्णिया, नवम्बर 20 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। बरसों से की झोपड़ी एवं पेड़ के नीचे चल रहे धमदाहा प्रखंड के छह विद्यालय को आगामी दिनों पक्का का स्थाई भवन मिल जाएगा। इसको लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी धमदाहा ने विभाग को प्रखंड के विद्यालय को चिन्हित करते हुए उसकी सूची के साथ विभाग को पत्र लिखा है। साल 2008 में बने जिन प्राथमिक विद्यालय को आज तक भवन नसीब नहीं हुआ हैं उसमें तुलसी कुड़ियां, प्राथमिक विद्यालय ओटना, प्राथमिक विद्यालय सोनपुर नया टोला, प्राथमिक विद्यालय पटेल नगर, प्राथमिक विद्यालय रतीलाल टोल सिहली एवं प्राथमिक विद्यालय बिंद टोल सप्तमी शामिल है। हालांकि प्रखंड में चार प्राथमिक विद्यालय 18 वर्ष से ऐसे भी हैं जिनको आज तक भूमि भी उपलब्ध नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- Purnia News: 2005 से संचालित केन्द्रीय विद्यालय एयर फोर्स स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.