Purnia News: भट्ठा बाजार में अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से रोज लग रहा जाम
पूर्णिया, जुलाई 28 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल भट्ठा बाजार में शाम होते ही जाम की समस्या आम हो गई है। एक मॉल के पास से लेकर खीरू चौक तक प्रतिदिन वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे खरीदारी करने पहुंचे लोगों, स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार जाम का सबसे बड़ा कारण सड़क किनारे अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग है। अधिकांश दुकानों का आकार लगभग 10गुणा 12 फीट है, लेकिन कई दुकानदार दुकान के सामने अतिरिक्त जगह पर सामान सजाकर रखते हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग और डिस्प्ले भी सड़क की ओर लगाए जाते हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है。 यह भी पढ़ें- Jamui News: शहर में नही है पार्किंग व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.