पूर्णिया, सितम्बर 10 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन बुधवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की छठी धूमधाम एवं भक्तिमय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, संध्या आरती, भजन-कीर्तन एवं भंडारा का आयोजन किया गया। आस्था मंदिर तथा बेलौरी चौक स्थित श्री राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में आयोजित श्रीकृष्ण छठी समारोह में महापौर विभा कुमारी भी शामिल हुईं। उन्होंने विधि-विधान से भगवान श्री राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना एवं आरती की एवं नगरवासियों के लिए सुख और समृद्धि की कामना की। इसके बाद महापौर विभा कुमारी ने श्रद्धालुओं के बीच भंडारा का प्रसाद भी वितरित किया। महापौर विभा कुमारी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, करुणा, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे...