Purnia News: ब्रीफ न्यूज
पूर्णिया, जुलाई 11 -- Purnia News: पूर्णिया। 17 से 31 जुलाई तक स्नातक द्वितीय व तृतीय खंड की विशेष परीक्षा आयोजित की जायेगी। इसके निमित्त पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ सभी चारों जिले में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा में स्नातक द्वितीय व तृतीय खंड के कुल 3500 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। 13 जुलाई को विशेष परीक्षा के परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय के द्वारा जारी कर दिया जायेगा। पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा ऑनर्स पेपर और कंपोजिशन पेपर की परीक्षाएं 17 से 22 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। वहीं सब्सिडियरी और जनरल पेपर्स की परीक्षाएं 23 से 31 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जायेगी। यह भी पढ़ें- Bhaga...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.