पूर्णिया, अगस्त 24 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के दो अलग- अलग थाना क्षेत्र से पुलिस ने 252.48 ग्राम स्मैक बरामद किया है। पुलिस ने इन दोनों स्थानों से कुल 74 हजार 800 रुपये कैश भी बरामद किया है। मामले में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में केहाट थाना के ध्रुव उद्यान के निकट संचालित राधा ब्यूटी पार्लर की संचालिका राधा देवी एवं सदर थाना के एमआईटी के समीप रहने वाले प्रमोद कुमार शामिल हैं। सदर वन एसडीपीओ अभिनव पराशर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ब्यूटी पार्लर की आड़ में स्मैक का कारोबार चल रहा है। जिसके बाद डीआईयू के साथ सदर थाना एवं केहाट थाना की संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में ब्यूटी पार्लर से 33 हजार 410 रुपये कैश के साथ 49.71 ग्राम स...