Purnia News: ब्याज का पैसा नहीं देने पर जानलेवा हमला, थाने में आवेदन
पूर्णिया, अगस्त 8 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी थाना क्षेत्र के मोहनिया चकला टोला परबत्ता वार्ड संख्या-13 निवासी भूदेव तिवारी ने ब्याज के पैसे के विवाद में रास्ते में घेरकर जानलेवा हमला और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बनमनखी थाना में आवेदन दिया है। थाने को दिए आवेदन में भूदेव तिवारी ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब नौ बजे बजरंगबली मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और कथित रूप से सूद के बकाया पैसे की मांग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आवेदन के अनुसार आरोपितों ने कहा कि ब्याज सहित 26 हजार रुपये बनते हैं, जबकि उन्होंने केवल 17 हजार रुपये ही दिए हैं और शेष राशि तत्काल देने का दबाव बनाया। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पैसा देने से इनकार करने पर उनके साथ मारपीट की गई तथा लाठी से सिर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.