Purnia News: बैसा मोड़ पर नया पुलिस चेक पोस्ट जल्द
पूर्णिया, जुलाई 18 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। अपराध नियंत्रण एवं अवैध तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से शनिवार को कसबा थाना क्षेत्र के एनएच-27 स्थित जलालगढ़ बैसा मोड़ पर नए पुलिस चेक पोस्ट का उद्घाटन जल्द किया जायेगा। सदर एसडीपीओ-2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि चेक पोस्ट पर 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती रहेगी। आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की नियमित जांच की जाएगी, जिससे अपराधियों तथा अवैध तस्करों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस चेक पोस्ट के शुरू होने से एनएच-27 पर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा अपराध नियंत्रण में सहायता मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.