Purnia News: बैसा में खानापुरी पर्चा वितरण शुरू, पहले दिन चार दर्जन रैयतों को मिला पर्चा
पूर्णिया, नवम्बर 27 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। बैसा प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को भूमि सर्वेक्षण के तहत खानापुरी पर्चा वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रखंड प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू की मौजूदगी में प्रखंड बंदोबस्त पदाधिकारी भारत भूषण ने मझौक पंचायत के चपासो मौजा के करीब चार दर्जन जमाबंदी रैयतों के बीच खानापुरी पर्चा का वितरण किया। इस मौके पर प्रखंड बंदोबस्त पदाधिकारी भारत भूषण ने रैयतों को पर्चा से संबंधित जरूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन रैयतों को खानापुरी पर्चा प्राप्त हो गया है और उसमें किसी प्रकार की त्रुटि है, वे उसके सुधार के लिए प्रपत्र आठ में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। पर्चा प्राप्त होने की तिथि से एक महीने के अंदर बंदोबस्त कार्यालय में प्रपत्र आठ जमा करना अनिवार्य होगा। इसके बाद प्राप्त आपत्तियों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.