Purnia News: बैरिकेडिंग टूटी, दोमोहनी लोहा पुल पर फिर दौड़ने लगे भारी वाहन
पूर्णिया, सितम्बर 14 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। अमौर विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी हिस्से के दर्जनों गांवों की लाइफलाइन माने जाने वाले दोमोहनी लोहा पुल पर एक बार फिर खतरा मंडराने लगा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के लिए पुल के दोनों ओर लगाई गई बेरिकेडिंग महज दो दिनों में ही टूट गई। इसके बाद पुल से फिर भारी वाहनों का परिचालन शुरू हो गया है। इससे पुल से होकर रोजाना गुजरने वाले हजारों लोगों में हादसे की आशंका को लेकर डर बना हुआ है। दोमोहनी गांव स्थित यह लोहा पुल बैसा प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल की हालत पहले से ही जर्जर है। ऐसे में ओवरलोड ट्रकों और अन्य भारी वाहनों के लगातार गुजरने से पुल पर दबाव बढ़ रहा है। समय रहते भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.