Purnia News: बैठक में जलालगढ़ किला को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की मांग
पूर्णिया, अक्टूबर 1 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जय जनता पार्टी की बैठक बुधवार को आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता पार्टी के सक्रिय सदस्य राहुल कुमार शर्मा के द्वारा की गयी। बैठक में पूर्णिया जिला अंतर्गत जलालगढ़ में स्थित एतिहासिक किला के सौंदर्यीकरण एवं उसे पर्यटन स्थल बनाने को लेकर अभियान चलाकर सरकार तक आवाज को पहुंचाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कहा गया कि इससे सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा। सौन्दर्यीकरण और पर्यटन स्थल बन जाने से हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। बैठक के उपरांत जेजेपी के संस्थापक सोनी सिंह के द्वारा पार्टी की सदस्यता भी कई लोगों को ग्रहण कराया गया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में पंकज कुमार यादव, जगदीश प्रसाद महतो, सुरजीत मुखर्जी, मोहम्मद लेख व मोनू कुमार सिंहा शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.