Purnia News: बेस्ट एकेडमिक अवार्ड से सम्मानित
पूर्णिया, जुलाई 3 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। चिकित्सा जगत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण डॉक्टर्स डे के अवसर पर एक गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन पूर्णिया चैप्टर ने शहर के जाने-माने टीबी एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. यू.बी. सिंह को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बेस्ट एकेडमिक अवॉर्ड से नवाजा। यह सम्मान मिलने के बाद डॉ. यूबी सिंह काफी भावुक नजर आए । उन्होंने इसे अपने करियर का एक यादगार पल बताया। पुरस्कार ग्रहण करने के बाद डॉ. सिंह ने उपस्थित जनसमूह और आईएमए के सदस्यों के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरी आईएमए पूर्णिया टीम का है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नेशनल डॉक्टर्स-डे पर आईएमए ने 100 चिकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.