Purnia News: बेलगच्छी गांव में रुक-रुक कर हो रहे कटाव से बढ़ी चिंता
पूर्णिया, जुलाई 5 -- Purnia News: अमौर, एक संवाददाता। अमौर प्रखंड के नितेंदर पंचायत स्थित बेलगच्छी गांव में परमान नदी के लगातार हो रहे कटाव से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। नदी किनारे बसे लोगों ने कटाव रोकने के लिए स्थायी एवं व्यापक निरोधक कार्य कराने की मांग प्रशासन और जल संसाधन विभाग से की है। स्थानीय वार्ड सदस्य एवं कांग्रेस जिला सचिव तूफान ने बताया कि कटाव की समस्या को लेकर 17 जून को आयोजित सहयोग सह जन शिकायत शिविर में आवेदन दिया गया था। आवेदन के आलोक में विभागीय अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया, जिसके बाद केवल 120 मीटर क्षेत्र में फ्लड फाइटिंग कार्य की स्वीकृति दी गई। उन्होंने कहा कि यह कार्य कटाव की गंभीरता को देखते हुए नाकाफी साबित हो रहा है। ग्रामीण अमित ठाकुर, सुमित ठाकुर, अजय चौधरी, मो. मुज्जमिल समेत अन्य लोगों ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.