Purnia News: बेगमबाड़ी में डेंगू जांच शिविर, घर-घर जाकर की गई स्क्रीनिंग
पूर्णिया, सितम्बर 25 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। जिला वेक्टर बॉर्न डिजीज नियंत्रण पदाधिकारी पूर्णिया के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसबा की ओर से नगर परिषद क्षेत्र के बेगमबाड़ी मोहल्ले में डेंगू जांच एवं जन-जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का नेतृत्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विकास पासवान ने किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित लोगों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान संदिग्ध मरीजों के रक्त के नमूने लिए गए तथा मच्छरों के लार्वा की भी जांच की गई। टीम में लैब टेक्नीशियन परवेज आलम, मुकेश कुमार, वीबीडीएस राजेश कुमार गोस्वामी तथा एएनएम अमिलाषा कुमारी और सुलेखा कुमारी शामिल थीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने स्थानीय लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: मलेरिया एवं डेंगू जागरूकता श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.