पूर्णिया, अगस्त 5 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। बुनियाद केंद्रों के माध्यम से संचालित स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन्स योजना अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर बैठक की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, अनुमंडल कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, बुनियाद केंद्रों के केंद्र प्रबंधकों एवं संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों तक विभागीय सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना तथा जागरूकता कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अमरेश कुमार ने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करने निर्देश दिया गया कि बुनियाद केंद्र केवल सेवा प्रदा...