पूर्णिया, जुलाई 15 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मंगलवार को नगर निगम सभागार में महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में नगर निगम बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में शहर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही पिछली बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णयों एवं उनकी प्रगति की बिंदुवार समीक्षा भी की गई। महापौर ने कहा कि बोर्ड द्वारा लिए गए सभी निर्णयों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिया कि लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में बुडको के परियोजना निदेशक को...