पूर्णिया, अक्टूबर 1 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के वटवृक्ष हैं। जीवन में उद्देश्य और सम्मान किसी उम्र का मोहताज नहीं होता। हमारी युवा पीढ़ी को बुजुर्गों के अनुभवों से जीवन का सही मार्ग तलाशना चाहिए, वहीं बुजुर्गों को भी नई पीढ़ी की ऊर्जा को सही मार्गदर्शन देना चाहिए। जिला प्रशासन वृद्धाश्रम में रहने वालों की देखरेख और कल्याण के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम अंशुल कुमार ने ये बातें कहीं। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अमरेश कुमार द्वारा वृद्धाश्रम में अंतर-पीढ़ीगत कार्यशाला का भावुक एवं गरिमामय आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- 'पीढ़ियों का कारवां' में सम्मानित हुए वरिष्ठजन, साझा किए जीवन के अनुभव इस अवसर पर ...