पूर्णिया, जुलाई 5 -- Purnia News: बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रखंड के एक युवक ने सफलता पर स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की। वहीं परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भटोत्तर गांव निवासी सुधीर कुमार सिंह के पुत्र डॉक्टर गोविंद कुमार सिंह उर्फ रोहित ने बीपीएससी परीक्षा पास कर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में इकोनॉमिकल पद पर चयनित हुए हैं। कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। डॉक्टर गोविंद कुमार सिंह उर्फ रोहित की प्रारंभिक शिक्षा गांव के विद्यालयों से हुआ। उच्च शिक्षा,मेडिकल पढ़ाई और तैयारी को लेकर पटना में पढ़ाई पूरी की। वे अपनी पढ़ाई पूरी कर के पूर्णिया जिला मुख्यालय में निःशुल्क कोचिंग सेंटर चला रहे थे। उपलब्धि हासिल करने से स्थानीय जन...