Purnia News: बीडीओ के नेतृत्व में सुपौली पंचायत में चला सफाई अभियान
पूर्णिया, अक्टूबर 1 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सुपौली पंचायत के ब्रह्मज्ञानी महादलित टोला स्थित छठ घाट परिसर एवं टोले में सफाई अभियान चलाया गया। भवानीपुर बीडीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में आयोजित अभियान में मुखिया अनोखा देवी, पैक्स अध्यक्ष सुमन कुमार ठाकुर, प्रखंड समन्वयक, जीविका बीपीएम विनय कुमार, जीविका दीदियों, स्वच्छता कर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। अभियान के दौरान सभी ने मिलकर छठ घाट परिसर और महादलित टोले की साफ-सफाई की। लोगों ने गलियों एवं आसपास जमा कचरे को हटाया और स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान ग्रामीणों को अपने घर, गली-मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक भी किया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: सफाई कर्मियों को मिला स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.