पूर्णिया, अक्टूबर 24 -- Purnia News: अमौर। मुखिया संघ की ओर से लगाए गए आरोपों पर अमौर के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजाराम पंडित ने पलटवार करते हुए सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के पीछे गहरी साजिश है। यदि मुखिया संघ के पास आर्थिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना या अवैध उगाही से संबंधित कोई ठोस साक्ष्य है, तो उसे सामने प्रस्तुत करना चाहिए। केवल आरोप लगा देने से कोई बात साबित नहीं हो जाती। उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। यह भी पढ़ें- Purnia News: अमौर बीडीओ के खिलाफ एसडीओ को आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...