Purnia News: बिहुला-बिषहरी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, नाग देवता को चढ़ाया दूध-लावा
पूर्णिया, अगस्त 18 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र में तीन दिवसीय बिहुला-बिषहरी पूजा को लेकर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार को पूजा के दूसरे दिन विभिन्न पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। गांवों से लेकर शहर तक भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता बिहुला-बिषहरी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। वहीं घर-घर नाग देवता को दूध और लावा अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। बताया जाता है कि भादो माह की अमावस्या के अवसर पर बिहुला-बिषहरी पूजा की परंपरा रही है। यह पूजा विशेष रूप से नाग देवता की आराधना से जुड़ी मानी जाती है। श्रद्धालु नाग देवता को दूध और लावा अर्पित कर परिवार की रक्षा एवं सुख-शांति की कामना करते हैं। इसी परंपरा के तहत रविवार की देर शाम विभिन्न पूजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.