Purnia News: बिहार टॉकीज रोड की मरम्मत को लेकर डीएम को आवेदन
पूर्णिया, अगस्त 26 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। लाइन बाजार बिहार टाकीज रोड की दयनीय स्थिति को लेकर पूर्व उपाध्यक्ष बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति पूर्णिया सह पूर्व सीनेट सदस्य पूर्णिया विश्वविद्यालय राकेश कुमार ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत लाइन बाजार मुख्य सड़क से बिहार टाकीज रोड जो रामबाग मुख्य सड़क को जोड़ने का काम करती है। इस सड़क की हालत बहुत ही दयनीय और दुखद है। इस सड़क पर डाक्टरों का क्लिनिक, हास्पिटल, दवा दुकान,पैथोलोजी, लैब होने के कारण रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही लगी रहती है। सैकड़ों लोग इलाज कराने आते हैं। सड़क की खस्ताहाल के कारण लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अनुरोध किया है कि अतिशीघ्र स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.