Purnia News: बिना दरवाजे-खिड़की के चल रहा आंगनबाड़ी केंद्र
पूर्णिया, जुलाई 26 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के सीमा चौहान टोला स्थित रेलवे गुमटी के समीप संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-114 अपनी बदहाल स्थिति के कारण चर्चा में है। केंद्र भवन में न तो दरवाजे हैं, न खिड़कियां और न ही परिसर की घेराबंदी की गई है। भवन के आसपास झाड़-झंखाड़ उगे होने से यहां बच्चों और कर्मियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार शाम होते ही सुनसान पड़े इस भवन में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। भवन में दरवाजा और खिड़की नहीं होने के कारण भोजन सामग्री, बर्तन एवं अन्य सामान सुरक्षित रखना संभव नहीं है। कई बार केंद्र का सामान चोरी होने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। ऐसे में सेविका को अपने घर से भोजन तैयार कर मीनू के अनुसार बच्चों के लिए केंद्र तक लाना पड़ता है। अभिभावकों का कहना है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.