पूर्णिया, जुलाई 2 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार प्रकाश की अनुमति के बिना मदरसा और संस्कृत शिक्षकों के एरियर मद में करीब 65 करोड़ की राशि भुगतान करने के मामले में जिला शिक्षा विभाग के दो लिपिकों को निलंबित कर दिया गया है। डीईओ रविन्द्र कुमार प्रकाश की अनुशंसा पर आरडीडीई कुंदन कुमार ने दोनों लिपिकों को निलंबित कर दिया है। आरडीडीई कुंदन कुमार ने बताया कि डीईओ के बगैर स्वीकृति के एरियर राशि का भुगतान किया गया है। डीईओ की अनुशंसा पर दोनों लिपिकों को निलंबित कर दिया गया है। प्रधान लिपिक शाहनवाज अहमद और कनीय लिपिक मुनाजिर आलम निलंबित किये गये हैं। इस मामले में अब जांच कमेटी के द्वारा मामले की जांच की जायेगी। आरडीडीई ने बताया कि 65 करोड़ की एरियर राशि के भुगतान के मामले में डीईओ से स्वीकृति ...