Purnia News: बिजली समस्या के स्थायी समाधान को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू
पूर्णिया, जुलाई 10 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। झुन्नी इस्तम्ब्रार पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में व्याप्त बिजली संकट के स्थायी समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार से केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्युत कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू हो गई। पंचायत के समाजसेवियों एवं ग्रामीणों ने विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। भूख हड़ताल के पहले दिन समाजसेवी ईरशाद पूर्णवी ने कहा कि झुन्नी इस्तम्ब्रार पंचायत एवं आसपास के गांवों के लोग लंबे समय से गंभीर विद्युत संकट का सामना कर रहे हैं। इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों और प्रशासन को आवेदन देकर समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। यह भी पढ़ें- Bagaha News: 15 घंटे से अंधेरे में डूबे दर्जनों गांव, बिजली संकट पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.