पूर्णिया, अगस्त 19 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिजली बिल एवं मीटर से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए जिले के विद्युत कार्यालयों में बुधवार को विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 39 आवेदन मीटर एवं बिजली बिल में सुधार से संबंधित थे, जबकि दो आवेदन नाम परिवर्तन एवं अन्य शिकायतों से जुड़े थे। प्राप्त आवेदनों में से 23 का तत्काल निष्पादन कर दिया गया। वहीं 18 आवेदनों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित कनीय अभियंताओं के कार्यालय को भेजा गया है। शेष आवेदनों का भी निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन करने की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Purnia News: शिविर के दूसरे दिन 98 आवेदन, मीटर से संबंधित 87प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना बुधवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में सौर ...