Purnia News: बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
पूर्णिया, अगस्त 1 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति विभाग द्वारा बिजली चोरी के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे छापेमारी अभियान से उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। ताजा कार्रवाई में छह लोगों के विरुद्ध टीकापट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा रूपौली के कनीय विद्युत अभियंता आदित्य कुमार ने बताया कि विद्युत ऊर्जा चोरी रोकने के लिए विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। दल में उनके अलावा हिमांशु कुमार, मंतोष कुमार, विकास कुमार, प्रियतम कुमार और भोलू कुमार शामिल थे। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान कई स्थानों पर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए छह लोगों को पकड़ा गया। इस संबंध में टीकापट्टी थाना क्षेत्र के नया नंदगोला गांव के संजीव कुमार एवं शोभा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.