पूर्णिया, जुलाई 28 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के चरैया के समीप मंगलवार को एक चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में वाहन सवार चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पूर्णिया रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार डेंगराह से बायसी की ओर आ रहा चारपहिया वाहन चरैया के पास अचानक चालक का नियंत्रण खो बैठा। वाहन पहले सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराया और फिर पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बायसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया। घट...