Purnia News: बाल विवाह और डिजिटल सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम, 86 छात्राओं को स्कूल बैग वितरित
पूर्णिया, जुलाई 25 -- Purnia News: पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुगंधा शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिका विद्यालय पूर्णिया में 'बाल विवाह एवं डिजिटल युग में बेटियों की सुरक्षित भागीदारी' विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को सामाजिक कुरीतियों, महिला अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक हिंसा, महिला सुरक्षा तथा कम उम्र में मातृत्व के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह और दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- छात्राओं को चाइल्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.