पूर्णिया, सितम्बर 15 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। बाल गणेश के नगर भ्रमण के साथ ही कसबा में 31वें गणपति महोत्सव का शुभारंभ हो गया। सोमवार की सुबह कसबा दुर्गा मंदिर से सैकड़ों महिलाएं कलश में जल लेकर बाल गणेश के साथ निकलीं। श्रद्धालुओं की मौजूदगी में निकली शोभायात्रा कसबा चांदनी चौक, गुदड़ी बाजार और नेहरू चौक होते हुए पूजा स्थल पहुंची। पूजा स्थल पर पहुंचने के बाद बाबा की अगुवाई में बनारस से आए पंडितों द्वारा श्रीगणेश नवरात्र व्रत एवं विशेष पूजा-अर्चना शुरू की गई। भव्य पूजा पंडाल में भगवान गणेश के साथ ऋद्धि-सिद्धि, गौरी-शंकर, लक्ष्मी-नारायण, भगवान कार्तिकेय और माता सरस्वती की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा कर विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: सजे पंडाल.. ढोल नगाड़ों संग विराजे गौरी के लाल आयोजकों के...