Purnia News: बारिश से सोठा-जलालगढ़ सड़क की हालत बदतर, राहगीर परेशान
पूर्णिया, अगस्त 6 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। लगातार हो रही बारिश ने जलालगढ़ रेलवे गुमटी से सोठा जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति को और गंभीर बना दिया है। करीब 6 से 7 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर जगह-जगह जलजमाव और गहरे गड्ढों के कारण आवागमन जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 10 वर्षों से सड़क का जीर्णोद्धार नहीं हुआ है। टेंपो, टोटो और बाइक चालकों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीण दिलीप सिंह, अशोक सिंह, गौरव सिंह, दिलीप महतो और रंजू सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Pakur News: प्रखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.