पूर्णिया, जुलाई 23 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गुरुवार को दोपहर में हुई झमाझम बारिश से शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार रात से गुरुवार शाम तक शहर में कुल 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश से एक ओर किसानों के चेहरे खिल उठे, वहीं दूसरी ओर शहरी क्षेत्रों में जलनिकाशी की समस्या फिर सामने आ गई। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में अभी खूब बरसेंगे बदरा; भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार में तेज बारिश के आसार, मौसम का हालमौसम और जलजमाव सुबह से आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना रहा, लेकिन बीच-बीच में तेज धूप निकलने से उमस भी बनी रही। दोपहर बाद हुई तेज बारिश से कई गली-मोहल्लों में पानी भर गया। जलजमाव के कारण लोगों को गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ा और स्कूली बच्चो...