Purnia News: बारिश से किसानों के चेहरे खिले, शहर की गलियों में जलजमाव ने बढ़ाई परेशानी
पूर्णिया, सितम्बर 7 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शनिवार देर रात और रविवार सुबह हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश धान और मखाना की फसल के लिए लाभदायक साबित हो रही है। वहीं, बारिश ने पिछले दिनों उमस भरी भीषण गर्मी से परेशान लोगों को भी राहत दी। शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक शहर में 17.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रविवार दिनभर आसमान में बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। दोपहर में धूप-छांव का सिलसिला चलता रहा, जबकि दो बार हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, झमाझम बारिश के बाद शहर के कई गली-मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी जमा रहने से बच्चों और ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.