Purnia News: बारिश में जानलेवा बनी बस स्टैंड-ठाकुरबाड़ी सड़क, गड्ढों में पलट रहे वाहन
पूर्णिया, जुलाई 22 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ बस स्टैंड ओवरब्रिज से ठाकुरबाड़ी मंदिर तक जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है। स्थिति यह है कि आए दिन दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा और अन्य छोटे वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट रहे हैं। स्थानीय दुकानदार शुभम कुमार दुर्गेश, विनय साह उर्फ पिंटू, गुड्डू, मो. परवेज आलम, कमलेश सिंह, कैलाश सिंह, विक्रम विश्वास उर्फ मुन्ना, विनोद साह उर्फ छोटू और सुमन साह ने बताया कि सड़क लंबे समय से जर्जर बनी हुई है। बरसात के दौरान गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को सड़क और गड्ढे का अंदाजा नहीं लग पाता, जिसके कारण अक्सर वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.