पूर्णिया, सितम्बर 3 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के कारण जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र की कई सड़कों पर जलजमाव हो गया है। वहीं, खेतों के निचले हिस्सों में पानी जमा होने से कई धान के खेत डूब गए हैं। तेज हवा के कारण कई जगह धान की फसल भी गिर गई है। सबसे खराब स्थिति जलालगढ़ से सोठा जाने वाली करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क की बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह जलजमाव के साथ सैकड़ों स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है। बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो जाने से टेंपो, टोटो एवं बाइक चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की जर्जर स्थिति के कारण स्कूल-कॉलेज जाने वाले छ...